UP vs DEL Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 7, PKL 11

UP vs DEL Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 7, PKL 11

UP vs DEL के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) के पहले मैच में शानदार जीत के साथ शुरुआत करने वाली दबंग दिल्ली जब यूपी योद्धा के खिलाफ उतरेगी तो वे उसी लय को बनाए रखने की कोशिश करेंगे। दूसरी ओर नई दिख रही यूपी योद्धा इस सीजन में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। दिल्ली के लिए पहले मैच में नवीन कुमार एकदम लय में नहीं दिखे थे।

दूसरी ओर यूपी को अपने नए रेडर भरत से एक दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। यूपी के कप्तान सुरेंदर गिल अपनी निरंतरता के लिए ही जाने जाते हैं तो उनसे भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। आइए जानते हैं इस मैच के लिए किन खिलाड़ियों के साथ बेस्ट Dream11 टीम बनाई जा सकती है।

मैच डिटेल्स

मैच- यूपी योद्धा vs दबंग दिल्ली

तारीख- 21 Oct, 2024, भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे

स्थान- हैदराबाद

UP vs DEL पीकेएल 11: फैंटेसी टिप्स

पिछले सीजन के बेस्ट रेडर रहे आशू मलिक ने नए सीजन की शुरुआत भी उसी अंदाज में की है। पहले ही मैच में सुपर-10 लगाकर उन्होंने अपने लय में होने का सबूत दिया था। नवीन के लय में नहीं दिखने के कारण आशू की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। डिफेंस में योगेश ने भी अच्छी शुरुआत की है।

दिल्ली को उनसे और भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। यूपी को अपने कप्तान सुरेंदर गिल से एक धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी क्योंकि उन्होंने लगातार इस टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। नए रेडर भरत भी अपनी नई टीम के लिए छाप छोड़ने को बेकरार होंगे।

UP vs DEL: Dream11 टीम 1

रेडर – नवीन कुमार, आशु मलिक, सुरेंदर गिल

डिफेंडर – योगेश, आशीष, सुमित

ऑलराउंडर – रिंकू नरवाल

कप्तान – आशु मलिक

उपकप्तान – योगेश

UP vs DEL: Dream11 टीम 2

रेडर – भरत, आशु मलिक, भवानी राजपूत

डिफेंडर – योगेश, आशीष, सुमित

ऑलराउंडर – आशीष मलिक

कप्तान – आशु मलिक

उपकप्तान – भरत

PKL 11 टीवी पर कहां देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव देखा जा सकता है।

PKL 11 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *