PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 36 तक

PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 36 तक

जयपुर पिंक पैंथर्स और यू मुम्बा ने अंक तालिका में बड़ी छलांग लगाई।

​प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में 5 नवंबर को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने नज़दीकी मुकाबले में यूपी योद्धा को 33-30 से हराया और अंक तालिका में आठवें से सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गए। यूपी योद्धा की टीम को हार से नुकसान हुआ और वह अब एक स्थान के नुकसान से चौथे स्थान पर हैं। दूसरे मैच में यू मुंबा ने दबंग दिल्ली को 32-26 से हराया और अंक तालिका में नौवें से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं दबंग दिल्ली 7 मैच में पांचवीं हार के साथ 10वें स्थान पर कायम हैं।

पहले मैच में नीरज नरवाल के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत जयपुर पिंक पैंथर्स ने रोमांचक जीत दर्ज की। नीरज ने मैच में 7 रेड और 2 टैकल पॉइंट हासिल किये। डिफेंस में रज़ा मीरबघेरी ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए हाई 5 लगाया और सुरजीत सिंह ने 4 टैकल पॉइंट लेकर उनका बखूबी साथ दिया। यूपी की तरफ से डिफेंस में हितेश ने हाई 5 लगाया, वहीं कप्तान सुमीत ने 4 टैकल पॉइंट लिए। भरत हूडा ने मैच में 7 पॉइंट लिए, लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके।

दूसरे मैच में मंजीत के ऑलराउंड प्रदर्शन (7 रेड और 2 टैकल पॉइंट) एवं कप्तान सुनील के बढ़िया डिफेंस (4 टैकल पॉइंट) की बदौलत यू मुम्बा ने एकतरफा जीत दर्ज की। दबंग दिल्ली की तरफ से कप्तान आशु मलिक ने सुपर 10 लगाते हुए 11 रेड पॉइंट हसिल किये, लेकिन उन्हें बाकी किसी का साथ नहीं मिला। डिफेंस में सिर्फ योगेश ही 6 टैकल पॉइंट लेकर प्रभावित कर सके।

PKL 11 पॉइंट्स टेबल:

PKL 11 Points Table after match 36

​अंक तालिका में पुनेरी पलटन की टीम पहले स्थान पर कायम है, लेकिन आज की जीत की वजह से जयपुर पिंक पैंथर्स और यू मुम्बा को जबरदस्त फायदा हुआ है। जयपुर पिंक पैंथर्स, यूपी योद्धा और यू मुम्बा के 19-19 अंक ही हैं, लेकिन स्कोर अंतर की वजह से यह टीमें क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

ग्रीन बैंड की रेस में आशु निकले पवन से आगे

रेडर्स की लिस्ट में आशु मलिक आज के सुपर 10 की वजह से 76 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर आ गए हैं और पवन सहरावत 67 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर चले गए हैं। पटना पाइरेट्स के देवांक 61 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं, वहीं चौथे स्थान पर अब यूपी योद्धा के भरत हूडा और तमिल थलाइवाज के नरेंदर कंडोला 58-58 पॉइंट के साथ टाई पर हैं।

1. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 76 पॉइंट्स

2. पवन सहरावत (तेलुगु टाइटंस) – 67 पॉइंट्स

3. देवांक (पटना पाइरेट्स) – 61 पॉइंट्स

4. नरेंदर कंडोला (तमिल थलाइवाज) – 58 पॉइंट्स

5. भरत हूडा (यूपी योद्धा) – 58 पॉइंट्स

​ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

टॉप डिफेंडर की रेस में पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 33 पॉइंट के साथ काफी आगे हैं, वहीं दूसरे स्थान पर अब बेंगलुरु बुल्स के नितिन रावल (7 मैच 26 पॉइंट) और यूपी योद्धा के सुमित (7 मैच 26 पॉइंट) के बीच टाई है। चौथे स्थान पर तमिल थलाइवाज के साहिल गुलिया (6 मैच 21 पॉइंट) और पांचवें स्थान पर पुनेरी पलटन के अमन (7 मैच 20 पॉइंट) हैं।

1. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 33 पॉइंट्स

2. नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) – 26 पॉइंट्स

3. सुमित (यूपी योद्धा) – 26 पॉइंट्स

4. साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज) – 21 पॉइंट्स

5. अमन (पुनेरी पलटन) – 20 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *