कुल मिलाकर दो टीमें अभी तक आधिकारिक तौर पर एलिमिनेट हो चुकी हैं।
प्रो कबड्डी लीग का 11वां सीजन (PKL 11) अब अंतिम चरण की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जहां हरियाणा स्टीलर्स सीजन के प्ले-ऑफ में जाने वाली पहली टीम बन चुकी हैं वहीं कुछ टीमें बाहर भी हो चुकी हैं। सीजन की शुरुआत जिस तरह से हुई थी उसका अंत उस तरह होता नहीं दिख रहा है।
कई टीमों ने जबरदस्त शुरुआत के बाद लय खो दी और अब पॉइंट्स टेबल में नीचे की ओर हैं। छठे सीजन की चैंपियन बेंगलुरु बुल्स इस सीजन से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी। आइए जानते हैं अब तक कौन-कौन सी टीमें बाहर हो चुकी हैं।
1. बेंगलुरु बुल्स
परदीप नरवाल की बेंगलुरू बुल्स इस सीजन अब तक 18 मैच खेल चुका है और इसमें से केवल दो में ही उन्हें जीत मिली है। सीजन में 15 मैच हार चुकी बेंगलुरु सीजन के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी है। पिछले 11 मैचों में ही 10 में उन्हें हार मिल चुकी है और एक मैच उन्होंने टाई खेला है। बेंगलुरु के पास केवल चार मैच बचे हैं और उनके पास मात्र 19 पॉइंट्स ही हैं। बेंगलुरु बचे हुए सभी मैच जीतकर भी आगे नहीं बढ़ पाएगा।
2. गुजरात जॉयंट्स
गुजरात ने इस सीजन गुमान सिंह को लगभग दो करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन ये सीजन शायद उनके इतिहास का सबसे बुरा सीजन साबित हुआ है। गुजरात ने अब तक खेले 18 में से केवल पांच मैचों में ही जीत हासिल की है। उन्होंने इस सीजन 11 मैच गंवाए हैं और दो टाई भी खेला है। गुजरात ऑफिशियली अभी बाहर नहीं हुआ है, लेकिन हमारी कैलकुलेशन से उनका सफर प्लेऑफ के बाहर ही समाप्त होगा। गुजरात के पास अब केवल चार ही मैच बचे हैं और उनके पास फिलहाल 34 पॉइंट्स ही हैं।
3. बंगाल वॉरियर्स
बंगाल ने फजल अत्राचली को खरीदा और फिर उन्हें कप्तान बना दिया, लेकिन इसके बावजूद टीम के लिए सीजन शर्मनाक रहा। बंगाल की टीम ने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन मनिंदर सिंह की फिटनेस ने उनके लिए परेशानी खड़ी करने का काम किया। बंगाल ने अब तक खेले 17 में से केवल पांच मैच ही जीते हैं। उन्होंने 10 मैच गंवाए हैं और दो टाई खेले हैं। बंगाल की कहानी भी गुजरात जैसी है। बंगाल के पांच मैच बचे हैं और उनके पास 37 पॉइंट्स हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

