KKR vs SRH के मैच में इन खिलाडियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं Dream11 के विजेता।
आईपीएल (IPL 2024) का तीसरा मुकाबला शनिवार 23 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (KKR vs SRH) के बीच खेला जाएगा। गौतम गंभीर कई सीजन के बाद केकेआर में वापसी कर रहे हैं और इसी वजह से केकेआर फैंस चाहेंगे कि टीम जीत के साथ उनका स्वागत करे। वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को अपना नियुक्त किया है। वो आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं और उनके ऊपर भी काफी दारोमदार रहेगा।
फैंटसी गेम्स के शौकीन खिलाड़ी अपनी Dream11 टीम के लिए रणनीतियां भी तैयार कर रहे होंगे।
KKR vs SRH: मैच डिटेल्स
मैच: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, तीसरा मैच
मैच की तारीख: 23 मार्च 2024
समय: भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से
स्थान: इडेन गार्डेन स्टेडियम, कोलकाता
KKR vs SRH पिच रिपोर्ट
कोलकाता नाइट राइडर्स की पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मिलेगी। हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा स्पिनर्स की भूमिका भी अहम होती जाएगी। बल्लेबाजों को चाहिए कि वो पावरप्ले का पूरा फायदा उठाएं। वैसे अगर केकेआर की टीम को देखें तो उनके पास अच्छे स्पिनर भी मौजूद हैं। इसी वजह से इस साल टर्निंग ट्रैक भी देखने को मिल सकता है।
KKR vs SRH फैंटेसी टिप्स
कोलकाता नाइट राइडर्स के पास इस बार कई सारे बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं। हालांकि उनके लिए पुराने प्लेयर्स ही मैच विनर हो सकते हैं। आंद्रे रसेल, सुनीर नारेन, नितीश राणा, रिंकू सिंह और सुनील नारेन जैसे खिलाड़ी काफी बेहतरीन हो सकते हैं। इन प्लेयर्स ने इडेन गार्डेन में काफी खेला है और इसी वजह से इन्हें पता होगा कि इस पिच पर कैसे खेला जाता है। गेंदबाजी में इस बार केकेआर के पास मिचेल स्टार्क हैं जो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इसी वजह से उनके ऊपर काफी ज्यादा निगाहें सबकी होंगी।
वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी कई बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं। मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम और हेनरिक क्लासेन काफी जबरदस्त हो सकते हैं। क्लासेन के ऊपर सबकी निगाहें होंगी क्योंकि वो काफी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। जबकि कप्तान पैट कमिंस से भी काफी ज्यादा उम्मीदें सनराइजर्स हैदराबाद फैंस को होगी कि वो अपनी कप्तानी में क्या कमाल करते हैं।
KKR vs SRH: संभावित प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स : फिल साल्ट/रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर, नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारेन, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, चेतन सकारिया और वरुण चक्रवर्ती।
सनराइजर्स हैदराबाद : मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), वॉशिंगटन सुन्दर, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और उमरान मलिक।
KKR vs SRH मैच की Dream11 (Team 1):
विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन, रहमानुल्लाह गुरबाज
बल्लेबाज: ट्रैविस हेड, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह
ऑलराउंडर: सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, मार्को जानसन
गेंदबाज: पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क
कप्तान की पहली पसंद: आंद्रे रसेल || कप्तान की दूसरी पसंद: पैट कमिंस
उप-कप्तान पहली पसंद: मार्को जानसन || उप-कप्तान दूसरी पसंद: रहमानुल्लाह गुरबाज़
KKR vs SRH मैच की Dream11 (Team 2):

विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन
बल्लेबाज: ट्रैविस हेड, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह, नितीश राणा
ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल, मार्को जानसन
गेंदबाज: पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती
कप्तान की पहली पसंद: ट्रैविस हेड || कप्तान की दूसरी पसंद: हेनरिक क्लासेन
उप-कप्तान पहली पसंद: श्रेयस अय्यर || उप-कप्तान दूसरी पसंद: नितीश राणा
KKR vs SRH ड्रीम11 प्रिडिक्शन – कौन जीतेगा?
केकेआर अपने घरेलू मैदान पर हैदराबाद से भिड़ेगी और कोलकाता के पास पिच के लिए एक उपयुक्त टीम है, और उनके स्पिनर SRH की तुलना में कहीं अधिक अनुभवी हैं। इसलिए हम शनिवार को SRH के खिलाफ KKR के जीत का प्रिडिक्शन कर रहे हैं।
For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table, on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

