हरियाणा स्टीलर्स को जीते हुए मैच में क्यों मिली करारी हार, कोच ने किया बड़ा खुलासा

हरियाणा स्टीलर्स को जीते हुए मैच में क्यों मिली करारी हार, कोच ने किया बड़ा खुलासा

करीबी मुकाबले में दबंग दिल्ली के हाथों हरियाणा को मिली करारी शिकस्त।

PKL 10 के 87वें मैच में हरियाणा स्टीलर्स और दबंग दिल्ली का आमना-सामना हुआ, जिसमें शुरू से लेकर अंत तक कड़ी टक्कर देखने को मिली। दिल्ली ने आखिरी मिनट में 35-32 से जीत अपनी झोली में डालने में सफलता पाई है। इस मैच में सिद्धार्थ देसाई और आशु मलिक ने रेडिंग में सुपर-10 स्कोर किए। हालांकि दोनों ओर से डिफेंस में कई शानदार टैकल हुए, लेकिन काफी गलतियां भी हुई।

मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा स्टीलर्स के कोच मनप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम से कहां गलती हुई। दूसरी ओर दबंग दिल्ली के कोच रामाबीर सिंह खोखर ने दावा किया कि आशु मलिक ने विपक्षी डिफेंस को परख लिया था।

मोहित जल्दबाजी कर गए – मनप्रीत सिंह

हरियाणा स्टीलर्स के कोच मनप्रीत सिंह ने कहा, “पूरा मैच अच्छा रहा और अंत में Do-or-Die रेड पर आशु हर हालत में पॉइंट लेने की कोशिश करने वाले थे। हमने टाइम-आउट भी अच्छे समय पर ले लिया था और हमने प्लान भी बना लिया था कि कहां और कैसे टैकल करना है। मुझे लगता है कि मोहित थोड़ी जल्दबाजी कर गए। वहीं आखिरी 10 मिनट में टीम प्लान से उल्टा खेली और उस दौरान रेडिंग में भी गलती हुई।”

पूरा वीडियो यहां देखें:

आखिरी 5 मिनट के अंदर हुई गलतियां भारी पड़ी – जयदीप दहिया

हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप दहिया ने कहा, “ऐसा कुछ नहीं है कि जल्दी ऑल-आउट होने के बाद हमारे ऊपर दबाव आ गया था क्योंकि हमने काफी दमदार वापसी भी की। हम पूरा मैच अच्छा खेले, लेकिन आखिरी 5 मिनट में हमने कुछ गलतियां की। आखिरी समय में हुई उन्हीं गलतियों के कारण हार झेलनी पड़ी।”

आशु ने उनके डिफेंस को परख लिया था – रामबीर सिंह खोखर

दबंग दिल्ली के कोच रामबीर सिंह खोखर ने कहा, “आशु ने हरियाणा के डिफेंस को परख लिया था और पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया था कि वो कहां-कहां पॉइंट्स लाने वाले हैं। हमारे दूसरे रेडर नहीं चल पाए, लेकिन आशु ने अच्छा किया और जीत में अहम योगदान दिया।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *