सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, RCB का 11 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, RCB का 11 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

SRH ने MI के खिलाफ 20 ओवर में 277 रन बनाए।

आईपीएल (IPL 2024) का आठवें मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। उन्होंने इस मुकाबले में 277/3 का बड़ा स्कोर खड़ा करके रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा बनाए गए 11 सालों पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

मैच के बारे में अधिक बात करें तो मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद में निर्धारित 20 ओवरों में मात्र तीन विकेट खोकर 277 रन बनाए, जो अब आईपीएल में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

IPL 2024: हेड और अभिषेक शर्मा के बाद मार्करम और क्लासेन ने खेली ताबड़तोड़ पारी

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में काफी आक्रामक शुरुआत की, लेकिन 4.5 ओवरों में 45 के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (11) पवेलियन लौट गए। इसके बाद ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के बीच मात्र 23 गेंदों पर 68 रनों की शानदार साझेदारी हुई। हेड मात्र 24 गेंदों पर 62 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके आउट होने के बाद ऐडन मार्करम बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने अभिषेक के साथ 19 गेंदों पर 48 रनों की शानदार साझेदारी की।

अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में 23 गेंदों पर 63 रनों की शानदार पारी खेली और कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। शर्मा के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन और ऐडन मार्करम के बीच 55 गेंदों पर 116 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। पारी समाप्त होने पर ऐडन मार्करम 28 गेंदों पर 42 रन और हेनरिक क्लासेन 34 गेंदों पर 80 रन बनाकर नाबाद रहे।

मुंबई इंडियंस की ओर से हार्दिक पांड्या, पीयूष चावला और गेराल्ड कोएट्जी को एक-एक सफलता मिली। हालांकि, सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह 9.0 की इकोनॉमी के साथ सबसे किफायती साबित हुए। इसके अलावा, क्वेना मफाका (0/66), हार्दिक पांड्या (1/46), गेराल्ड कोएट्जी (1/57), पीयूष चावला (1/34) और शम्स मुलानी (0/33) काफी महंगे साबित हुए। बता दें कि, चावला और मुलानी में मात्र 2-2 ओवर गेंदबाजी की थी।

IPL इतिहास में सबसे बड़ा टोटल:

277/3 – सनराइजर्स हैदराबाद vs मुम्बई इंडियंस, मुंबई, 2024*

263/5 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs पुणे वॉरियर्स इंडिया, बेंगलुरु, 2013

257/5 – लखनऊ सुपर जायंट्स vs पंजाब किंग्स, मोहाली, 2023

248/3 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात लायंस, बेंगलुरु, 2016

246/5 – चेन्नई सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई, 2010

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *