पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट MI vs LSG मैच तक

पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट MI vs LSG मैच तक

LSG इस जीत के बावजूद प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो गई है।

आईपीएल (IPL 2024) का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच (MI vs LSG) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रनों से जीत मिली। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन (29 गेंदों पर 5 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 75 रन) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि, ने इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स ने 14 मैचों में सातवीं जीत हासिल की है, जबकि मुंबई इंडियंस ने 14 मैचों में 10वीं बार हार झेली है। लखनऊ सुपर जायंट्स इस जीत के बावजूद लगभग प्लेऑफ से बाहर हैं, सिर्फ अब आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए, जिसमें निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 29 गेंदों पर 75 और कप्तान केएल राहुल ने 41 गेंदों पर 55 रन बनाए। 215 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 196 रन ही बना सकी और उन्हें 18 रनों से हार झेलनी पड़ी। उनकी ओर से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 38 गेंदों पर 68 रन और नमन धीर ने 28 गेंदों पर 62* रन बनाए।

IPL 2024: MI vs LSG मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल अपडेट

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले के बाद आईपीएल 2024 के प्वॉइंट्स टेबल में कोलकाता नाइट राइडर्स 19 अंकों और +1.428 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर मौजूद है। इसके अलावा, राजस्थान रॉयल्स 16 अंकों और +0.273 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद 15 अंकों और +0.406 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 14 अंकों और +0.528 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर और दिल्ली कैपिटल्स 14 अंकों और -0.377 के नेट रन रेट के साथ 5वें स्थान पर मौजूद है। इसके अलावा, मुंबई इंडियंस इस हार के बाद 8 अंकों और -0.318 के नेट रन रेट के साथ 10वें स्थान पर रहकर आईपीएल 2024 का अभियान समाप्त किया है।

IPL 2024: MI vs LSG मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा रन

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली 661 रनों के साथ आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ 583 रनों के साथ दूसरे स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रैविस हेड 533 रनों के साथ तीसरे स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग 531 रनों के साथ चौथे स्थान पर और गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 527 रनों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

MI vs LSG मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट:

विराट कोहली (RCB) – 661 रन

ऋतुराज गायकवाड़ (CSK) – 583 रन

ट्रैविस हेड (SRH) – 533 रन

रियान पराग (RR) – 531 रन

साई सुदर्शन (GT) – 527 रन

IPL 2024: MI vs LSG मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा विकेट

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले के बाद आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल 22 विकेटों के साथ पहले स्थान पर, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 20 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर, कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 18 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर, दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार 17 विकेटों के साथ चौथे स्थान पर और पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 17 विकेटों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

MI vs LSG मुकाबले के बाद पर्पल कैप लिस्ट:

हर्षल पटेल (PBKS) – 22 विकेट

जसप्रीत बुमराह (MI) – 20 विकेट

वरूण चक्रवर्ती (KKR) – 18 विकेट

मुकेश कुमार (DC) – 17 विकेट

युजवेंद्र चहल (RR) – 17 विकेट

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *