पांच मौजूदा खिलाड़ी जिनके नाम दर्ज है सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड

पांच मौजूदा खिलाड़ी जिनके नाम दर्ज है सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड

इस लिस्ट में ‘डुबकी किंग’ का नाम सबसे ऊपर है।

प्रो कबड्डी लीग (PKL) में खेलने वाले हर एक खिलाड़ी का सपना होता है कि वो पीकेएल की ट्रॉफी अपने नाम करे। इसके लिए खिलाड़ी पूरे साल काफी मेहनत करते हैं। पीकेएल को जो लोकप्रियता मिली है, उसकी वजह से अब कबड्डी प्लेयर्स को काफी पहचाना जाने लगा है। उन्हें घर-घर में शोहरत मिलने लगी है और इसके साथ ही उनके पास पैसा भी खूब आया है। इसी वजह से हर एक कबड्डी खिलाड़ी का सपना होता है कि वो पीकेएल का हिस्सा बने। अगर इसमें हिस्सा लेते हुए वो खिताब जीत जाते हैं तो फिर यह और भी बड़ी बात होती है।

अभी तक कई ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने प्रो कबड्डी लीग का खिताब एक से ज्यादा बार जीता है। जबकि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं जो एक बार भी यह टाइटल नहीं जीत पाए हैं। हालांकि हम इस आर्टिकल में आपको उन पांच मौजूदा खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो सबसे ज्यादा बार पीकेएल का खिताब जीत चुके हैं।

5. मनिंदर सिंह – 2 बार

बंगाल वारियर्स के पूर्व कप्तान मनिंदर सिंह दो बार प्रो कबड्डी लीग की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं। मनिंदर सिंह पीकेएल के पहले सीजन से ही खेल रहे हैं। जब जयपुर पिंक पैंथर्स ने पहले सीजन के दौरान 2014 में टाइटल जीता था तब मनिंदर सिंह उस टीम का हिस्सा थे। उसके बाद सातवें सीजन में बंगाल वारियर्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने खिताब अपने नाम किया। मनिंदर सिंह प्रो कबड्डी लीग इतिहास में परदीप नरवाल के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रेड पॉइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी भी हैं।

4. मोहम्मदरेजा शादलू – 2 बार

Mohammadreza Shadloui in action in PKL 11

ईरानियन ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा शादलू का करियर अभी ज्यादा लंबा नहीं है। उन्होंने अपने करियर में कुल मिलाकर 92 मैच ही अभी तक खेले हैं। हालांकि इसके बावजूद वो दो टाइटल जीत चुके हैं। उन्होंने सबसे पहले 10वें सीजन के दौरान पुनेरी पलटन की तरफ से खेलते हुए खिताब अपने नाम किया। इसके बाद 11वें सीजन में वो हरियाणा स्टीलर्स का हिस्सा बने और यहां पर भी टाइटल जीत लिया। इस तरह मोहम्मदरेजा शादलू लगातार दो बार पीकेएल के चैंपियन बन गए। इस तरह उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली।

3. फजल अत्राचली – 2 बार

Fazel Atrachali

प्रो कबड्डी लीग इतिहास के सबसे सफल डिफेंडर फजल अत्राचली भी दो बार पीकेएल का टाइटल जीत चुके हैं। उन्होंने सबसे पहले दूसरे सीजन के दौरान यू मुम्बा की तरफ से खेलते हुए टाइटल जीता था। इसके बाद चौथे सीजन में पटना पाइरेट्स की तरफ से खेलते हुए खिताब अपने नाम किया। इस तरह फजल अत्राचली भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हो गए जिन्होंने दो अलग-अलग टीमों की तरफ से खेलते हुए पीकेएल का टाइटल जीता है।

2. विजय मलिक – 2 बार

विजय मलिक प्रो कबड्डी लीग के दिग्गज ऑलराउंडर्स में से एक हैं। उनके नाम भी दो बार पीकेएल का टाइटल जीतने का कीर्तिमान है। इसमें से एक बार तो उन्होंने सीजन पांच में पटना पाइरेट्स के साथ रहते हुए टाइटल जीतने का गौरव हासिल किया था। वहीं दूसरी बार उन्होंने सीजन 8 में दबंग दिल्ली के साथ खिताब जीता था। इन दोनों ही फाइनल में उनका प्रदर्शन शानदार था और उन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करते हुए दोनों टीमों को टाइटल जीताने में अहम भूमिका निभाई थी।

1. परदीप नरवाल – 3 बार

PKL 11: Pardeep Narwal's Bengaluru Bulls vs Gujarat Giants ends in 8th tied match of Pro Kabaddi 2024
Pardeep Narwal

एक्टिव प्लेयर्स में सबसे ज्यादा बार प्रो कबड्डी लीग का टाइटल जीतने का रिकॉर्ड परदीप नरवाल के नाम है। उन्होंने पटना पाइरेट्स की तरफ से खेलते हुए काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने पटना पाइरेट्स को तीन बार पीकेएल का खिताब जिताने में अपनी अहम भूमिका अदा की थी। परदीप नरवाल का सबसे बेस्ट प्रदर्शन पटना पाइरेट्स की तरफ से खेलते हुए ही आया था। उनके एक सीजन में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स के रिकॉर्ड को आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

​

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *