इन दो बड़े भारतीय क्रिकेटर्स को BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में किया गया डिमोट

इन दो बड़े भारतीय क्रिकेटर्स को BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में किया गया डिमोट

इस बार 30 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह मिली है।

बीसीसीआई (BCCI) ने 2023-24 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का ऐलान कर दिया है। इस बार कुल मिलाकर 30 भारतीय क्रिकेटर्स को कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिली है। बोर्ड ने श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को लेकर कड़ा फैसला लिया है। इन दोनों ही बल्लेबाजों को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने हाल ही में डोमेस्टिक क्रिकेट में नहीं खेला था और इसी वजह से बीसीसीआई ने एक्शन लेते हुए दोनों ही प्लेयर्स को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में नहीं शामिल किया गया है।

BCCI ने A+ ग्रेड में चार दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया है। इसमें कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है। वहीं ग्रेड ए में छह खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। इसमें आर अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी टीम में शामिल किए गए हैं। जबकि ग्रेड सी में कुल मिलाकर 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

कुछ खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट में प्रमोशन मिला है। केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और शुभमन गिल को ग्रेड बी से ग्रेड ए में प्रमोट किया गया है। हालांकि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्हें इस बार के कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में डिमोट कर दिया गया। आइए जानते हैं कि वो दो खिलाड़ी कौन-कौन से हैं, जिन्हें कॉन्ट्रैक्ट में डिमोट किया गया है।

इन भारतीय क्रिकेटर्स को किया गया डिमोट:

1. ऋषभ पंत (ग्रेड A से ग्रेड B)

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इस बार कॉन्ट्रैक्ट में डिमोट किया गया है। उन्हें ग्रेड ए से ग्रेड बी में कर दिया गया है। इसकी वजह साफ है। एक्सीडेंट की वजह से ऋषभ पंत ने पिछले साल क्रिकेट नहीं खेला था। इसके अलावा उनके अभी भी लंबे समय तक मैदान से बाहर रहने की उम्मीद है। हालांकि आईपीएल में उनके कमबैक की उम्मीद जताई जा रही है लेकिन इंडियन टीम के लिए वो कब तक वापसी करेंगे, इसको लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

ऋषभ पंत इससे पहले 5 करोड़ कमाते थे लेकिन अब ग्रेड बी में डिमोट किए जाने की वजह से उन्हें सितंबर 2024 तक 3 करोड़ और मैच फीस मिलेंगे। ऋषभ पंत का काफी भयानक एक्सीडेंट हुआ था और इसी वजह से उन्हें कई महीने तक अस्पताल में रहना पड़ा था। हालांकि अब वो काफी बेहतर पोजिशन में हैं। कुछ दिनों पहले उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे थे लेकिन आईपीएल के शुरुआती मैचों में वो कीपिंग नहीं करेंगे।

2. अक्षर पटेल (ग्रेड A से ग्रेड B)

प्रमुख ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल को भी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में डिमोट किया गया है। पहले वो ए ग्रेड में थे और अब उन्हें बी ग्रेड में कर दिया गया है। अक्षर पटेल भी इससे पहले 5 करोड़ कमाते थे लेकिन अब ग्रेड बी में डिमोट किए जाने की वजह से उन्हें सितंबर 2024 तक 3 करोड़ और मैच फीस मिलेंगे।

अक्षर पटेल पिछले सीजन तीनों ही फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका काफी कम ही मिलता था। शायद इसी वजह से उन्हें कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में डिमोट किया गया है। अक्षर पटेल एशिया कप के दौरान इंजरी का शिकार हो गए थे और इसी वजह से उन्हें वर्ल्ड कप 2023 से बाहर होना पड़ा था।

For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *