JAI vs HAR Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, सेमीफाइनल 2, पीकेएल 10

JAI vs HAR Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, सेमीफाइनल 2, पीकेएल 10

JAI vs HAR के मैच में इन खिलाड़ियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) के दूसरे सेमीफाइनल मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स और हरियाणा स्टीलर्स की टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। ये मैच हैदराबाद में 28 फरवरी को रात 9 बजे से खेला जाएगा। जयपुर की टीम पिछले सीजन की चैंपियन है और अभी तक वो दो बार टाइटल जीत चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा स्टीलर्स ने पहली बार पीकेएल के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है।

तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि आप जयपुर पिंक पैंथर्स और हरियाणा स्टीलर्स के बीच होने वाले मैच में किन खिलाड़ियों को चुनकर एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच – जयपुर पिंक पैंथर्स vs हरियाणा स्टीलर्स

तारीख – 28 Feb 2024, भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे

स्थान – हैदराबाद

JAI vs HAR पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स

जयपुर पिंक पैंथर्स ने जिस तरह का खेल अभी तक दिखाया है, उसकी वजह से वो इस बार भी टाइटल जीतने के प्रबल दावेदार हैं। टीम के लिए इस बार रेडिंग में अर्जुन देशवाल ने एक बार फिर कमाल दिखाया है। जबकि डिफेंस में कप्तान सुनील कुमार और अंकुश का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। अर्जुन देशवाल के अभी 262 रेड प्वॉइंट हैं। वहीं अंकुश के डिफेंस में 69 प्वॉइंट हैं। सेमीफाइनल मैच में इनकी भूमिका काफी अहम रहने वाली है। कप्तान सुनील कुमार को भी इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।

वहीं हरियाणा स्टीलर्स के लिए इस सीजन उनके डिफेंस ने जबरदस्त खेल दिखाया है। जयदीप दहिया, मोहित नांदल और राहुल सेतपाल ने कमाल का प्रदर्शन किया। एलिमिनेटर मैच में भी डिफेंडर्स ने कहर ढा दिया था और इसी वजह से टीम जयपुर को कड़ी चुनौती दे सकती है। हरियाणा की टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

JAI

अर्जुन देशवाल, सुनील कुमार, रीजा मीरबाघेरी, वी अजीत, भवानी राजपूत, साहुल कुमार और अंकुश।

HAR

आशीष, विनय, शिवम पटारे, मोहित नांदल, जयदीप दहिया, राहुल सेतपाल और मोहित।

JAI vs HAR PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- विनय, भवानी राजपूत, साहुल कुमार, मोहित नांदल, जयदीप दहिया

कप्तान- अर्जुन देशवाल

उपकप्तान- अंकुश

JAI vs HAR PKL 10: Dream11 टीम 2

खिलाड़ी – अर्जुन देशवाल, शिवम पटारे, सुनील कुमार, जयदीप दहिया, रीजा मीरबाघेरी

कप्तान- मोहित नांदल

उप कप्तान – राहुल सेतपाल

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 सेमीफाइनल मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *